पाकिस्तान में संदिग्ध ड्रोन हमले में 6 मरे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में गुरुवार को संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम छह लोग मारे गए। यह जानकारी एक खुफिया अधिकारी ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हमला दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में हुआ। यह इलाका पाकिस्तान तालिबानी आतंकवादी बैतुल्लाह महसूद का गढ़ माना जाता रहा है।
अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अमेरिकी ड्रोन विमान ने कनिगुराम इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर मिसाइले दागीं। इस कार्रवाई में छह लोग मारे गए और आठ घायल हो गए। मारे गए आतंकवादियों की तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पाकिस्तानी तालिबान ने महसूद के मारे जाने की बात इस सप्ताह कबूल कर ली। हकीमुल्लाह महसूद अब उसका उत्तराधिकारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications