शिक्षकों को बंधक बनाने में 25 के खिलाफ मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार बरकोहा गांव के माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक का तबादला होने से छात्र नाराज थे। उन्होंने मंगलवार को पाठशाला में मौजूद तीन शिक्षकों को घंटों बंधक बनाए रखा। बाद में पुलिस ने पहुंच कर शिक्षकों को मुक्त कराया।
नगर पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि कोतवाली पुलिस ने एक नामजद छात्र सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications