शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 11 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 11.22 अंकों (0.07 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,781.07 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,853.71 के ऊपरी और 15,685.49 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 58.05 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 7.35 अंकों (0.16 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,688.20 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,707.90 के ऊपरी और 4,645.15 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 1.85 अंक की गिरावट के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 21.95 अंकों (0.38 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,822.50 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 28.71 प्रतिशत (0.42 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,907.06 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी), पूंजीगत वस्तुओं (कैपिटल गुड्स, सीजी), हेल्थकेयर और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।
सीडी के शेयर मूल्यों में 4.11 प्रतिशत, सीजी के शेयर मूल्यों में 1.16 प्रतिशत, हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 1.13 प्रतिशत और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1638 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। 1128 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications