दक्षिणी वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, 6 मरे, 9 घायल
इस्लामाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम छह लोग मारे गए और नौ घायल हो गए। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चालक रहित लड़ाकू विमान ने कनिगोराम गांव के एक मकान पर दो मिसाइले दागीं। इस कार्रवाई में छह लोग मारे गए और नौ घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications