अश्लील फिल्में बनाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रायपुर से 25 किलोमीटर दूर अदसेना गांव की एक क्लिनिक पर बुधवार को छापा मार कर 32 वर्षीय आशीष शर्मा एवं उसके रिश्ते के भाई 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर महिला रोगियों एवं कुछ अन्य पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है।
पुलिस थाना प्रभारी पी.पी.सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया,"ग्रामीण लंबे अर्से से इस होम्योपैथिक डॉक्टर पर यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रहे थे। बुधवार देर शाम छापा मार कर उसकी क्लिनिक पर छापामार कर हमने बड़ी संख्या में ब्लू फिल्म की सीडी बरामद की जिन्हें उसने अभिषेक के साथ मिलकर बनाया था।"
वे दोनों पिछले तीन साल से ब्लू फिल्म की सीडी बनाने में मशगूल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications