अफगानिस्तान में 12 तालिबानी लड़ाके ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सरकार की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है, "यह घटना बुधवार को हुई जब तालिबानी आतंकवादी सरोजा जिले के एक अस्पताल में दाखिल हो गए।"
बयान में कहा गया है कि तालिबानी साथ में एक घायल कमांडर और तीन अन्य साथियों का इलाज कराने के लिए उन्हें गुपचुप तरीके से अस्पताल लाए थे।
कार्रवाई में पुलिस ने छह अन्य आतंकवादियों को दबोच लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications