टैमीफ्लू की नियंत्रित बिक्री की मिल सकती है इजाजत
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने गुरुवार को कहा, "अगर स्थिति की मांग होगी तो हम स्वाइन फ्लू की दवा की नियंत्रित बिक्री की इजाजत देंगे।"
यहां आयोजित 'जीवन विज्ञान सम्मेलन' में शिरकत करने पहुंचे त्रिवेदी ने कहा, "हालात इतने भयावह नहीं है। परंतु अगर हालात बिगड़े तो हम नहीं हिचकेंगे। हमने अब तक इस दवा की ब्रिकी की इजाजत नहीं दी है क्योंकि स्थिति अभी नियंत्रण में है।"
त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका से ज्यादा भारत में स्वाइन फ्लू के जांच केंद्र हैं। उन्होंने कहा, "अमेरिका में सिर्फ 19 जांच केंद्र हैं जबकि हमारे यहां इसके दोगुने जांच केंद्र हैं।"
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू से देश में लगभग 3,300 लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीमारी से 75 लोगों की मौत भी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications