राष्ट्रीय राजमार्गो पर पंजाब 325 करोड़ रुपये खर्च करेगा
राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के अनुसार अब तक विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं पर करीब 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।
वर्ष 2008-09 में केंद्र सरकार ने राज्य से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के 200 किलोमीटर के हिस्से के उन्नयन के लिए 165.15 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना की रूपरेखा को मंजूरी दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गो की मरम्मत के लिए 15.68 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।
मंत्री ने बताया कि केंद्रीय सड़क कोष योजना के तहत 104 किलोमीटर सड़कों के लिए 104 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है और उसमें से 74 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications