चोर समझझ्कर महिला को पीट-पीटकर मार डाला
जिले के पुलिस उपाधीक्षक आर. पी. गुप्ता ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि माहीगंज इलाके में रहने वाली विमला देवी को कुछ लोगों ने बकरी चोर समझझ्कर पीट-पीटकर मार डाला।
उन्होंने बताया कि विमला देवी एक बकरी लेकर बुधवार को अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। जब वह कोतवाली क्षेत्र के रूद्रपुर इलाके में पहुंची तो कुछ स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पूछा कि वह बकरी कहां से लेकर आई है। जब बिना कोई उत्तर दिए विमला वहां से भागी तो उन लोगों ने बकरी चोर कहकर उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद तीन स्थानीय लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications