कैबिनेट ने दी 7 नए आईआईएम को मंजूरी
पहले चरण में चार आईआईएम त्रिची, रांची, रायपुर और रोहतक में खोले जाएंगे और वहां शैक्षिक सत्र 2010-11 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। तीन अन्य आईआईएम जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड और राजस्थान में खोले जाएंगे और उनमें 2011-12 में पढ़ाई शुरू होगी। इनकी जगह अभी तय नहीं हुई है।
मंत्रीमंडल के फैसलों के बारे में जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं को दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए 451 करोड़ रुपये का अनावर्ती अनुदान और 118 करोड़ रुपये के आवर्ती खर्च को मंजूरी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications