लश्कर का आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
पुलिस के मुताबिक अब्दुल सलाम को किश्तवाड़ के केशवारी इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। वह इलाके में आतंक का दूसरा नाम बन गया था। ऐसे में सलाम का मारा जाना सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "अब्दुल सलाम मारा गया और तीन आतंकवादी इस इलाके में अभी छिपे हुए हैं। मुठभेड़ अभी जारी है। आतंकवादी गोलीबारी कर रहे हैं और ग्रेनेड भी फेंक रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications