स्वाइन फ्लू से लड़ने का सहारा बनी वेबसाइट
इस शहर में स्वाइन फ्लू से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। बेंगलुरू के रहने वाले शेखर सिंह, आशीष शर्मा और अनिल कुमार ने 'स्वाइन फ्लू इंडिया डॉट कॉम' नाम की यह वेबसाइट बनाई है।
वेबसाइट को बनाने के पीछे इन तीनों का मकसद स्वाइन फ्लू के बारे में लोगों के बीच जागरुकता पैदा करना है। इनकी यह कोशिश इस लिहाज से बेहद कामयाब नजर आती है कि कुछ ही दिनों के भीतर 60,000 लोग इसे देख चुके हैं।
इस वेबसाइट की खास बात यह है कि इस पर सभी जरूरी जानकारियां मसलन जांच केंद्रों के फोन नंबर, पते, जांच पर आने वाले खर्च, जांच केंद्रों पर बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी उपलब्ध है।
इन तकनीकी विशेषज्ञों ने वेबसाइट पर लिखा है, "हमारे एक मित्र की तबियत खराब थी और हमें संदेह था कि उसे स्वाइन फ्लू है। जब उसने इस बीमारी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो वह नाकाम रहा। हालांकि उसकी जांच नकारात्मक रही लेकिन हमने तभी इस बीमारी से जुड़ी वेबसाइट बनाने का फैसला किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications