नई विदेश व्यापार नीति जारी, निर्यात में गिरावट रोकने पर जोर
शर्मा ने नई नीति में शुल्क मुक्त निर्यात प्रोत्साहन योजना को 2010 के अंत तक जारी रखने के अलावा श्रम आधारित क्षेत्रों को विशेष रियायतें और पूंजीगत वस्तुओं के आयात पर शून्य शुल्क लगाने की घोषणा की।
प्रगति मैदान व्यापार और सम्मेलन केंद्र में विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के समक्ष नई नीति जारी करते हुए शर्मा ने कहा, "मेरी प्राथमिकता निर्यात में जारी गिरावट को रोकना है।"
शर्मा ने अगले दो वर्षो के दौरान 15 फीसदी की दर से वृद्धि हासिल करने के आधार पर वर्ष 2010-11 के लिए 200 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य तय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications