मेक्सिको में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 179 हुई
मेक्सिको सिटी, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने पिछले सप्ताह जारी अपने बुलेटिन में इस बीमारी से 164 लोगों की मौत की सूचना दी थी।
विभाग ने बुधवार को कहा कि जिन 179 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है उनमें 88 महिलाएं हैं। स्वाइन फ्लू मरीजों में से 72.1 प्रतिशत 20 से 54 वर्ष आयुवर्ग के हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)के अनुसार दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के 186,166 मामले सामने आए हैं और 1799 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे रोगियों की संख्या का असली आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है क्योंकि डब्ल्यूएचओ अब देशों से स्वाइन फ्लू के पुष्ट मामलों की संख्या भेजने को नहीं कह रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications