पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं जसवंत सिंह : मानवेंद्र
कयास लगाया जा रहा था कि जसवंत सिंह अपनी पुस्तक के प्रचार के लिए पाकिस्तान जाएंगे। इन कायासों को खारिज करते हुए उनके पुत्र मानवेंद्र सिंह ने कहा, "उन्होंने वीजा के लिए भी आवेदन नहीं किया है।"
भारत सरकार द्वारा सुरक्षा कारणों से जसवंत सिंह को वीजा देने से इंकार करने संबंधी मीडिया रिपोर्टों पर मानवेंद्र ने कहा, "पाकिस्तान जाने के लिए भारत सरकार द्वारा सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं देने का सवाल ही कहा उठा रहा है।"
राजस्थान के बाड़मेड़ संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद मानवेंद्र ने कहा, "यहां तक कि अभी तक पुस्तक का कोई पाकिस्तानी संस्करण नहीं आया है। संभवत: प्रकाशक वहां पर बिक्री को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन तत्काल उनकी (जसवंत सिंह) पाकिस्तान जाने की कोई योजना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications