वरुण, गोविंदा सहित कई की सुरक्षा घटी

जिन नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है उनमें भाजपा नेता वरूण गांधी के अलावा पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल, कांग्रेस नेता और बॉलीवुड कलाकार गोविंदा, पूर्व चीफ जस्टिस वाई. के सबरवाल और उत्तरप्रदेश के बाहुबली व राजनेतो डी. पी. यादव शामिल हैं। इन सभी की सुरक्षा जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी कर दी गई है।
मत्रालय ने कहा कि कुछ अन्य वीआईपी को प्रदान की गई सुरक्षा के स्तर की जांच चल रही है और जरूरी होने पर उनकी सुरक्षा में बदलाव किया जा सकता है।
मालूम हो कि वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर पिछले दिनों संसद में लंबी बहस छिड़ी थी और मुंबई पर आतंकी हमले के बाद से ही इस बात की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी कि लोगों की सुरक्षा के बदले कुछ वीवीआईपी की सुरक्षा में करोड़ों के खर्च को कम किया जाए।
इसकी सबसे पहले पहल करते हुए वर्तमान गृह-मंत्री पी चिदंबरम ने अपनी सुरक्षा में कटौती कर ली थी। लेकिन बसपा प्रमुख मायावती को एसपीजी सुरक्षा की मांग पर उनकी पार्टी के सांसदों ने जमकर बवाल खड़ा किया था।


Click it and Unblock the Notifications