Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेल मंत्री के सलाहकार बने सुधींद्र कुलकर्णी

Sudheendra Kulkarni
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के सलाहकार रहे सुधीन्द्र कुलकर्णी को रेल मंत्रालय की एक सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। तीन दिन पहले ही उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए कुलकर्णी ने कहा, "रेलवे में अभिनव सुधार के लिए गठित की गई एक समिति का मुझे सदस्य बनाया गया है।"

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैं इस समिति का एक सदस्य मात्र हूं जिसमें और भी कई सदस्य हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के अमित मित्रा इसके अध्यक्ष हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+