मुंबई में इमारत धंसी, 1 की मौत

मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक पांच लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि मलबे में अभी कितने लोग फंसे हुए हैं।
महिला की हालत गंभीर
बीएमसी के आयुक्त जयराज फाटक के मुताबिक घायलों में एक महिला की हालत गंभीर थी, जिसकी अस्पताल में सुबह मौत हो गई। 85 वर्षीय महिला बिल्डिंग की मालिक थी उनका नाम जुबैदा खंबाती था। घायलों को नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला के अलावा अन्य घायलों को मलहम-पट्टी के बाद पहले ही छुट्टी दे दी गई।
फिलहाल इमारत धंसने के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारियों के मुताबिक इमारत के भूतल में निर्माण कार्य चल रहा था, जिस कारण पिलर कमजोर पड़ गया था और उसी के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने उस दुकान के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसके विस्तार के लिए बिल्डिंग के भूतल में तोड़-फोड़ कर पुनर्निमाण कराया जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications