अब मासिक किश्तों में मिलेगी जींस

'लिवाइस" ने अपने कपड़े बेचने के लिए आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक से करार किया है। इन बैंको के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कीजिए और आराम से भुगतान कीजिए। यह सौदा 1,500 रुपए से लेकर तकरीबन 7,000 रुपए तक हो सकता है। अगर आप 1500 रुपए की खरीदारी करते हैं तो तीन महीने तक 500 रुपए आपके क्रेडिट कार्ड से कटेंगे।
'लिवाइस" ने फिलहाल इसकी शुरुआत बेंगलुरू में कर दी है और जल्द ही यह सुविधा हैदराबाद, मुम्बई, पुणे, दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता और चेन्नई में भी शुरू हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications