जोशी के घर आगजनी: माया को हाई कोर्ट की नोटिस

ज्ञात हो कि गत 16 जुलाई को रीता बहुगुणा जोशी ने मायावती के खिलाफ एक भड़काऊ बयान दिया था, जिसके तुरंत बाद बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रातों-रात जोशी के घर को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की और घर और वाहन को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद लखनऊ में कांग्रेस और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़पें भी हुईं।
गृह सचिव, मुख्य सचिव भी घेरे में
इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने मायावती के खिलाफ नोटिस जारी की है। यही नहीं हाई कोर्ट ने राज्यपाल के मुख्य सचिव, मुख्य गृह सचिव, सीबीआई और हुसैनगंज थाने के इंस्पेक्टर से इस मामले पर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति अब्दुल मतीन और न्यायमूर्ति अखिलेश सिंह की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने क्रिमिनल इंवेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) से 13 अक्तूबर तक इस मामले की जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
गौरतलब है कि रीता बहुगुणा जोशी के घर पर आगजनी के मामले में हुई एफआईआर में नामजद बसपा नेता को इस घटना के तुरंत बाद राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। इस पर भी विपक्षी दल खासे खफा हैं।


Click it and Unblock the Notifications