पुलिस ने छात्रा को बेरहमी से पीटा

Chhattisgarh map
रायपुर। किसी पारिवारिक विवाद में तो युवती की पिटाई का मामला आते ही पुलिस तत्‍परता के साथ ऐक्‍शन को तैयार हो जाती है, लेकिन अगर वही काम पुलिस के अधिकारी ही करें तो क्‍या होगा। जी हां छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने अपनी सारी हदें तब पार दीं जब रायपुर में बीच सड़क पर एक पुलिस अधिकारी ने एक छात्रा को बेरहमी से पीटा।

झारखंड के बोकारी जिले की रहने वाली छात्रा रायपुर में बीएड की पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। युवती ने कॉलेज से लौटते समय अचानक लोगों पर पत्‍थर फेंकने शुरू कर दिए। स्‍थानीय लोगों के कहने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

इंस्‍पेक्‍टर, कांस्‍टेबल निलंबित

पुलिसकर्मियों ने युवती को रोकने के प्रयास किए और देखते ही देखते सहायक उपनिरीक्षक जेएस शांडिल्‍य ने उसे पीटना शुरू कर दिया। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक हेड कांस्‍टेबल प्रवीण कुमार सिंह ने युवती के दोनों हाथ पकड़ लिए और इंसपेक्‍टर उसे झापड़ पर झापड़ मारता गया। खास बात यह है कि महिला पुलिस वहां मौजूद थी, इसके बावजूद इंस्‍पेक्‍टर युवती को पीटता रहा।

छात्रा की पिटाई के बाद उसे जीप में बिठा कर थाने ले जाया गया। इस घटना की खबर जब आला अधिकारियों को लगी तो तत्‍काल कार्रवाई करते हुए इंस्‍पेक्‍टर और कांस्‍टेबल दोनों को निलंबित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+