बड़ी मछलियां भी पकड़े सीबीआई: पीएम

Manmohan Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से उच्च स्तरों पर फैले भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपटने का निर्देश देते हुए कहा कि 'बड़ी मछलियां' सजा से बचनी नहीं चाहिए।

विज्ञान भवन में सीबीआई अधिकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "उच्च पदों पर फैले भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपटना चाहिए। यह व्यापक धारणा है कि छोटे मामलों में तो तेजी से कार्रवाई होती है और बड़ी मछलियां दंड पाने से बच जाती हैं। इसे बदलना चाहिए। बड़े पदों से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ तेज, निष्पक्ष और सटीक जांच आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।"

सिंह ने सीबीआई अधिकारियों से कहा कि राष्ट्र उनसे दृढ़ता, तेजी और बिना भय या पक्षपात के कार्य करने की उम्मीद करता है और ऐसा करने के लिए उन्हें संवैधानिक और कानूनी संरक्षण तथा सुरक्षा हासिल है। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए किसी एक उपाय से इंकार करते हुए सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कई स्तरों पर लड़ाई लड़ी जानी चाहिए।

अपने अंदर झांके सीबीआई

प्रधानमंत्री सीबीआई के 20 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया और एजेंसी से आत्म-निरीक्षण और अपने कार्यो का गंभीरता से विश्लेषण करने को कहा। सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ मौकों पर सीबीआई को जनता की आलोचना का निशाना बनना पड़ा है। सीबीआई को अपने अंदर गंभीरता से झांकना चाहिए और अपने कार्यो में सुधार करना चाहिए।

सीबीआई और राज्यों के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के 17वें द्विवार्षिक दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "मैं सीबीआई अधिकारियों को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में संतुलन रखने की आवश्यकता पर भी जोर दूंगा। घूसखोर और भ्रष्ट लोगों पर मुकदमा चलाने के साथ ही ईमानदार और योग्य लोगों का संरक्षण करना भी आपका कर्तव्य है।"

पदक पाने वाले अधिकारियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए मनमोहन सिंह ने सीबीआई को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने को कहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+