जसवंत को मिला सपा का न्यौता

सिंगापुर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे अमर सिंह ने कहा कि "मुलायम सिंह जी और मैंने जसवंत सिंह जी से बात की है"। सपा नेता ने कहा कि "हमने उनसे कहा है कि वह अकेले नहीं हैं। जसवंत सिंह के स्वतंत्रता और विभाजन पर विचार वैसे ही हैं, जैसे हमारे वरिष्ठ नेता राम मनोहर लोहिया के थे"।
यह स्पष्ट करते हुए कि उनके दल ने अभी तक सिंह को दल में शामिल होने का कोई औपचारिक न्यौता नहीं दिया है। एसपी नेता ने टीवी चैनलों से बातचीत में कहा कि मुझे अत्याधिक प्रसन्नता होगी अगर जसवंत सिंह के कद का और उन जैसा सीनियर नेता उनके बीच हो।


Click it and Unblock the Notifications