जापान का व्यापार अधिशेष जुलाई में तिगुना बढ़कर 4 अरब डॉलर हुआ
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आयात में गिरावट के कारण एक वर्ष पहले की तुलना में जुलाई में व्यापार अधिशेष में 364.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
पिछले वर्ष की तुलना में निर्यात में 36.5 प्रतिशत और आयात में 40.8 प्रतिशत की गिरावट हुई। मंत्रालय के अनुसार वाहन,इलक्ट्रॉनिक पुर्जो और सेमीकंडक्टरों के निर्यात में गिरावट आई है और कच्चे माल की कीमतों में तेजी के कारण आयात गिरा है।
अमेरिका को होने वाले निर्यात में 39.5 प्रतिशत और वहां से होने वाले आयात में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है।
पूरे एशिया में जापान के निर्यात में 29.9 प्रतिशत और आयात में 31.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications