झारखंड में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की, पुलिसकर्मी घायल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 100 की संख्या में नक्सलियों ने बुंदु प्रखंड स्थित एक पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच लगभग तीन घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल सुरक्षाकर्मी को रांची स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने अपने दो सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय बंद का आह्वान कर रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications