मुंबई। मुंबई से बेंगलुरू की उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को बुधवार सुबह 9.59 बजे आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा।अधिकारियों ने बताया कि विमान चालक ने यह कदम हाइड्रोलिक फेलियर की आशंका में उठाया। एयर इंडिया की उड़ान संख्या आईसी 109 में 93 यात्री सवार थे।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।&13;