अर्जेंटीना में निजी इस्तेमाल के लिए मादक पदार्थ रखना जुर्म नहीं : न्यायालय
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक न्यायालय ने मॉरिजुआना के साथ पकड़े गए पांच व्यक्तियों को सुनाई गई सजा को रद्द कर दी। न्यायाधीशों ने सर्वसम्मति से मारिजुआना बेचने वालों की सजा बरकरार रखी और सभी सरकारी विभागों से कहा कि वे मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ 'राष्ट्र की एक नीति' के तहत लड़ाई लड़ें।
न्यायधाीशों ने अपने फैसले में कहा, "अर्जेटीना के संविधान के अनुसार हर वयस्क अपनी जीवनशैली के बारे निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है और सरकार भी उनके निजी जीवन में दखल नहीं दे सकती।"
निर्णय में कहा गया, "उन निजी मामलों में सजा देना स्वीकार्य नहीं है जिससे किसी तीसरे पक्ष को हानि नहीं हो रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications