गोवा में 8 सी हैरियर विमानों का निरीक्षण जारी
'सी हैरियर' विमान गोवा के तट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक लेफ्टिनेंट कमांडर सौरव सक्सेना की मौत हो गई थी। हादसे की जांच के लिए एक बोर्ड का गठन किया गया था, जिसके सदस्य गोवा के हंसा में भारतीय नौसेना सेवा (आईएनएस) के पूरे बेड़े के निरीक्षण में जुटे हैं।
नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोर्ड के सदस्य चाहते थे कि प्रत्येक विमान का निरीक्षण किया जाए और पिछले दो या तीन दिन निरीक्षण का काम जारी है।
शुक्रवार को दुर्घटना का शिकार विमान केवल सात-आठ साल पुराना था और काफी अच्छी हालत में था। निर्वतमान नौसेना प्रमुख एडमिरल सुरीश मेहता ने भी कहा था कि ऐसी दुर्घटनाएं चिंता का विषय है लेकिन उन्होंने कहा कि सी हैरियर विमान बहुत अच्छे होते हैं।
उल्लेखनीय है कि 'सी हैरियर' विमान को नौसेना में वर्ष 1980 के शुरुआत में शामिल किया गया था। इसे आईएनएस विराट विमान पोत पर तैनात किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications