अफगानिस्तान में जोरदार विस्फोट, 36 मरे

दक्षिणी अफगानिस्तान के पुलिस प्रमुख गुलाम वाली वहदाद ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि विस्फोटकों से भरी एक लॉरी को कंधार शहर में एक जापानी सड़क निर्माता कंपनी के सामने विस्फोट कर उड़ा दिया गया। इस धमाके ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। वहदाद ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि 100 मीटर तक के क्षेत्र में फैली इमारतों में इसका असर देखा गया।
कंधार शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पश्तून मोहम्मद ने इसे आत्मघाती हमला बताया है। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में मारे गए लोगों में अधिकतर नागरिक थे। गौरतलब है कि अफगानिस्तान राष्ट्रपति चुनाव के आंशिक परिणामों में वर्तमान राष्ट्रपति हामिद करजई को बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications