अफगानिस्तान में जोरदार विस्फोट, 30 लोग मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता जेलमई अयौबी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "इस वक्त मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि आज हुए धमाके में 30 से अधिक लोग मारे गए जबकि 56 से अधिक लोग घायल हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि आज के हमले में मारे गए अधिकांश लोग नागरिक हैं और नागरिकों के ही अधिकांश घरों को नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications