जसवंत प्रकरण पर मौन रहीं सुषमा
भोपाल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और विदिशा से सांसद सुषमा स्वराज की पहचान भले ही एक मुखर वक्ता की है परंतु मोहम्मद अली जिन्ना पर लिखी जसवंत सिंह की पुस्तक को लेकर उठे सियासी भूचाल पर वह कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि जसवंत सिंह की किताब 'जिन्ना: इंडिया, पार्टिशन, इंडिपेंडेंस' की वजह से उनके भाजपा से निष्कासन को लेकर चर्चा इन दिनों गर्म है। इस बीच मंगलवार रात को भोपाल पहुंची सुषमा से जब संवाददाताओं ने बात करने की काशिश की तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया ।
सुषमा का तमाम सवालों के जवाब में सिर्फ एक ही उत्तर था और वह था, "कुछ नहीं कहना है।" पत्रकारों ने उनसे कई सवाल किए परंतु जवाब एक का भी नहीं मिला ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications