बिहार में बाढ़ का कहर जारी

दरभंगा के धोईघाट स्थित मिश्रौलिया बांध टूट जाने से शहरी इलाकों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इसके अतिरिक्त केवटी प्रखंड के सिरहुली तथा सिंगवारा प्रखंड के कमतौल मराजी बांध टूटने से बाढ़ का पानी कई नए इलाकों में प्रवेश कर गया है।

दरभंगा के जिलाधिकारी प्राणमोहन ठाकुर ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि जिले में कुल 38 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि पानी से घिरे क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। बचाव एवं राहत कार्यो के लिए राष्ट्रीय आपदा सुदृढ़ीकरण बल (एनडीआरएफ) का 55 सदस्यीय एक दल जिले में कार्य कर रहा है। बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-105 पर बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी परिचालन ठप है।

समस्तीपुर जिले के सिंहिया, विथान और कल्याणपुर प्रखंडों के करीब 50 गांवों तथा खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। मधुबनी जिले में भी बाढ़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक समस्तीपुर जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 20 नावों का परिचालन किया जा रहा है। इस जिले में लगभग 20 पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सीतामढ़ी जिले की 21 पंचायतों के 30 गांवों और मुजफ्फरपुर की 38 पंचायतों में 158 गांवों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+