कनाडा के शहर में शोर पर लगी पाबंदी
स्थानीय रिपोर्टो के मुताबिक फ्रांसीसी भाषी बहुल क्यूबेक प्रांत में मांट्रियल से 70 किमी पूर्व में स्थित इस शहर में एक कानून बनाकर 'अत्यधिक' शोर पर पाबंदी लगाई गई है ताकि यहां के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रविवार का आनंद ले सकें।
किसी रहवासी द्वारा अपने पड़ोसियों के यहां से होने वाले 'अत्यधिक' शोर की पहली बार शिकायत करने पर पड़ोसियों को 150 डॉलर (7,000 रुपए) का जुर्माना देना पड़ेगा।
शनिवार से लागू हुए इस कानून के मुताबिक लोग अपने लॉन में घास और लकड़ी काट सकते हैं लेकिन वे शोर करने वाले सामानों का उपयोग नहीं कर सकते।
मेयर रिचर्ड गालेट के पास शोर की वजह से होने वाली असुविधा की आई कई शिकायतों के बाद यह कानून अस्तित्व में आया है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications