शेयर बाजारों में तेजी का रुख
मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)।देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,763.09 पर खुला। सुबह करीब 10.42 बजे यह बढ़त बरकरार रखते हुए 15,789.14 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स मंगलवार को 15,688.47 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी बढ़त के साथ 4659.45 पर खुला और करीब इसी समय यह भी बढ़त का रुख जारी रखते हुए 4686.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को निफ्टी 4659.35 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications