'जैक्सन के चिकित्सक पर लगे आरोप निराधार'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस की जांच में इस तरह के आरोप लगे हैं कि चिकित्सक की देखरेख में ही जैक्सन ने प्राणघातक का दवा का सेवन किया।
मरे के वकील एडवर्ड कर्नाफ ने मंगलवार को कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, "सर्च वारंट में जिन बातों का जिक्र हैं उनका कोई आधार नहीं है।"
गौरतलब है कि जैक्सन की मौत के बाद से ही मरे पर उंगलियां उठ रही हैं। उनसे पुलिस ने दो बार पूछताछ भी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications