उड़ीसा में नक्सलियों ने 4 गाड़ियों को फूंका
मलकानगिरी के पुलिस उपाधीक्षक ए. रौतरे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "नक्सलियों ने तीन ट्रकों व एक खुदाई मशीन वाहक को फूंक दिया। ये गाड़ियां सड़क निर्माण के कामों के लिए लगाई गई थी।"
ज्ञात हो कि मंगलवार को भी राज्य के सुंदरगढ़ जिले में नक्सलियों ने कम से कम आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। नक्सलियों ने उड़ीसा समेत पांच राज्यों में दो दिन के बंद का आह्वान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications