नक्सलियों ने 3 वाहनों और 2 टेलीफोन टावरों को आग लगाई
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने मंगलवार देर रात सासाराम जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्बा गांव के नजदीक तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि तिलौथु-रोहतास पथ पर जलाए गए वाहनों में दो सुमो तथा एक जीप शामिल हैं।
उधर, गया जिले के गुरारू तथा गुरूआ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने निजी कंपनी के दो टेलीफोन टावरों में आग लगा दी जिससे टावर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार इन वारदातों को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग गए। नीलमणि ने कहा कि नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कि मंगलवार को ही नक्सलियों ने गया जिले के इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन में आग लगा दी थी जिससे स्टेशन के सभी फर्नीचर और कागजात जलकर खाक हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications