पोषणाहार खाने से 6 बच्चों की हालत बिगड़ी
मिली जानकारी के अनुसार दमोह के वार्ड क्रमांक एक में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को पोषणाहार में छोले आदि का वितरण किया गया। इसे खाते ही बच्चों को उल्टियां होने लगीं। मोहनी सेन, विशाखा, रामसेन, श्याम सेन, यशवंत सेन और आत्माराम को हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
दमोह के कलेक्टर आर. ए. खंडेलवाल ने आईएएनएस को बताया कि पोषणाहार खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ने की जानकारी उन तक भी आई है। उन्होंने वास्तविकता जानने के लिए महिला बाल विकास अधिकारी को भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications