प्रेमी ने प्रेमिका से ठग लिए 3 लाख रुपये
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली की न्यू गांधी कालोनी की रहने वाली एक युवती की दीपक कुमार से आंखें चार हुई और वे एक दूसरे से मुहब्बत करने लगे। युवती की दीवानगी का दीपक ने पूरा लाभ उठाया।
नगर पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया है कि दीपक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे पैसे की मांग की। युवती ने लगभग दो लाख रुपये के जेवर तो दीपक को दिए ही साथ में उसने अपने बैंक खाते से एक लाख रुपये भी निकाले।
पुलिस के अनुसार युवती की मां शकुंतला ने घर में उपलब्ध गहनों में कमी देखी तो पुलिस में शिकायत की। बाद में शकुंतला ने गहने गायब होने से दुखी होकर आत्महत्या की चेतावनी दी, तो युवती ने सब कुछ बता दिया। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। मीणा ने बताया है कि पुलिस ने दीपक से जेवरात बरामद कर लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications