उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 4 नए मामले
लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोल ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि 30 से ज्यादा नमूनों की जांच के बाद 4 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं।
ढोल ने बताया स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए चारों मरीज लखनऊ के रहने वाले हैं और चारों के परिवारों में पहले से किसी न किसी को स्वाइन फ्लू हो चुका है। सभी का संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में है।
प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है। एसजीपीजीआईएमएस के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को 50 से नए संदिग्ध नमूने जांच के लिए आए हैं। इससे पहले मंगलवार को चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications