'समिति से जसवंत को हटाने का फैसला नियमों के मुताबिक होंगे'
महिला पत्रकारों से चर्चा के दौरान कुमार ने कहा, "भाजपा की तरफ से जसवंत जी के बारे में मुझे कुछ भी बताया नहीं गया है। हम नियमों के मुताबिक निर्णय लेंगे।"
संवैधानिक नियमों की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा, "संसदीय समिति का कोई अध्यक्ष यदि किसी कारणवश अपना काम करने में असमर्थ होता है, तो लोकसभा अध्यक्ष ही उसे हटा सकता है।"
उल्लेखनीय है कि पिछले बजट सत्र के दौरान जसवंत सिंह को लोकलेखा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications