मलेशियाई विश्वविद्यालय में कायम रहेगा भारतीय अध्ययन विभाग
मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली 128 स्वयंसेवी संस्थाओं के संयोजक के.अरुमुगम ने कहा कि कुलपति ने विभाग की अध्यक्षता करने के लिए तमिल भाषा में निपुण एक प्रोफेसर को नियुक्ति करने की प्रक्रिया जारी रहने के बारे में भी संकेत दिया।
भारतीय अध्ययन विभाग के प्रमुख एस.कुमारन के अवकाश ग्रहण करने और पहली बार गैर भारतीय मूल के मुहम्मद रादुयन मुहम्मद आरिफ को नया विभागाध्यक्ष बनाने के बाद यह विवाद भड़क उठा। विभाग को बंद करने और उसके स्थान पर दक्षिण एशिया अध्ययन विभाग स्थापित करने की चर्चाओं से विवाद और तेज हो गया।
भारतीय मूल के लोगों के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जैसमोन के साथ एक घंटे तक वार्ता की। उन्होंने कुलपति को एक ज्ञापन देकर भारतीय मामलों के एक विशेषज्ञ को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications