भाजपा में मचे घमासान पर यशवंत ने इस बार साधी चुप्पी
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने के बाद वरिष्ठ नेता अरुण शौरी से मांगी गई सफाई के बारे में जब सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, "माफ कीजिएगा। मुझे कुछ प्रतिक्रिया नहीं देनी।"
उल्लेखनीय है कि सिन्हा उन नेताओं में हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार पर बेबाकी से अपनी राय रखी थी और इस पर चर्चा करने की मांग की थी। जसवंत और शौरी ने भी इस प्रकार के सवाल उठाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications