'यूरोप को निशाना बना सकता है तालिबान'
इस्लामाबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तानी तालिबान के एक स्वयंभू कमांडर का कहना है कि उसका संगठन अफगानिस्तान में विदेशी सैनिकों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और लंदन, वाशिंगटन व पेरिस को निशाना बनाने में सक्षम है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के स्वयंभू कमांडर वलीउर रहमान महसूद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उसके संगठन के 'सबसे बड़े दुश्मन' हैं।
महसूद ने कहा कि तालिबान मरने से नहीं डरते। उसने दावा किया कि वह पिछले दो महीनों से अपने संगठन की कमान संभाल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications