संसद की साल में कम से कम 100 बैठकें हो : मीरा कुमार
महिला पत्रकारों से चर्चा में कुमार ने कहा, "वास्तव में मैं चाहती हूं कि साल में संसद की कम से कम 100 बैठकें हों। संसद के बेशकीमती समय का हमें पूरा-पूरा सदुपयोग करना चाहिए। सबसे अहम है कि प्रश्न काल की महत्ता बरकरार रहनी चाहिए और उसे कभी भी स्थगित नहीं किया जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "संसद सत्र के दौरान प्रश्न काल को लेकर मैं बेहद चिंतित थी। यही समय होता है जहां सरकार संसद के प्रति जवाबदेह होती है और लोगों को इससे बहुत सारी जानकारियां मिलती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications