ताइवान में तूफान से मरने वालों की संख्या 461 हुई
ताइपेई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ताइवान के अधिकारियों ने कहा है विगत आठ अगस्त को आए तूफान 'मोराकोट' से मरने वालों की संख्या बढ़कर 461 हो गई है और अभी भी 192 लोग लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पिछले 50 वर्षो में आया यह सबसे भयावह तूफान था। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि काओसिउंग में सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए। यहां 392 लोग मारे गए।
सरकारी आंकड़ो के अनुसार तूफान में लगभग 44 करोड़ डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications