संसद परिसर में विकलांगों को अब नहीं होगी असुविधा
उन्होंने यहां महिला पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मैंने लोकसभा सचिवालय को निर्देश दिया है कि वह संसद परिसर को विकलांगों के लिए पूरी तरह अवरोधमुक्त बनाएं। इसके लिए जरूरी सामान खरीदने और उचित सुविधाएं विकसित करने को कहा गया है। परिसर में विकलांगों के इस्तेमाल की वस्तुएं शीघ्र उपलब्ध होंगी।"
सामाजिक कार्यकर्ता लंबे समय से मांग करते रहे हैं कि संसद परिसर में विकलांग आगंतुकों के लिए सुविधाएं होनी चाहिए। एक संगठन लियोनार्ड चेशायर डिसएबिलिटी (एलसीडी) के क्षेत्रीय प्रतिनिधि के.आर राजेंद्र कहते हैं, "संसद परिसर में विकलांगों के प्रवेश को सुचारू बनाने से दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर भी उनका प्रवेश आसान होगा।"
कार्यकर्ता पूरे संसद परिसर को विकलांगों के लिए अवरोधमुक्त बनाए जाने के अलावा संसद के अंदर विकलांग आगंतुकों की मदद के लिए निर्देश पट्टिका भी लगाए जाने की मांग भी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications