इंडियन ऑयल को प्रतिदिन 1.5 करोड़ डॉलर का नुकसान
आईओसी के चेयरमैन सार्थक बेहुरा ने यहां वैश्विक हाइड्रोकार्बन प्रौद्योगिकी सम्मेलन के मौके पर कहा, "वर्तमान वैश्विक कीमत के आधार पर इंडियन ऑयल को प्रतिदिन 74 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।"
उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक लागत और पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत के बीच के अंतर के आधार पर नुकसान 2,300 करोड़ रुपये को पार कर जाएगा।
बेहुरा ने कहा कि कंपनी को डीजल पर प्रतिलीटर 2.33 रुपये, पेट्रोल पर 4.60 रुपये, रसोई गैस पर प्रति सिलेंडर 158 रुपये और केरोसीन पर प्रतिलीटर 15.46 रुपये का नुकसान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications