केनेडी की मौत से ऐतिहासिक अध्याय का अंत : ओबामा
ओबामा ने कहा कि खुद जीवन के लिए संघर्ष कर रहे सीनेटर केनेडी ने उनकी उम्मीदवारी पर खुशी जाहिर की थी और राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी विजय का भरोसा जताया था।
ओबामा के करिश्मे और राजनीतिक कद की तुलना एडवर्ड केनेडी के बड़े भाई और दिवंगत राष्ट्रपति जान एफ.केनेडी से की जाती है, जिनकी वर्ष 1963 में हत्या कर दी गई।
ओबामा ने एक बयान में कहा, "हमारे इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है।"
अपने बयान में ओबामा ने कहा कि केनेडी ने वर्ष 2004 में पहली बार सीनेट में उनके निर्वाचित होने दौरान पूरी स्थिति का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया था।
ओबामा ने कहा कि केनेडी "हमारे समय के महानतम सीनेटर थे।" उन्होंने अपने भाइयों की परंपरा को आगे बढ़ाया। एडवर्ड के एक अन्य भाई राबर्ट की हत्या वर्ष 1968 में कर दी गई थी। वह डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications