सीमा पर चीनी निर्माण को खतरा नहीं मानती सेना
पाकिस्तान और चीन से लगी सीमा की निगरानी करने वाली सेना की उत्तरी रणनीतिक कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल पी.सी.भारद्वाज ने कमांड मुख्यालय में पत्रकारों को बताया,"वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पार हो रहे चीनी निर्माणों से हमें कोई खतरा नहीं है।"
कश्मीर में एलएसी 646 के पार चीन की बढ़ती गतिविधियों और क्षमता बढ़ाने के संबंध में पूछे जाने पर भारद्वाज ने कहा,"इनसे चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमारे जवान पूरी तरह सतर्क हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications